छत्तीसगढ़

विष्णुदेव सरकार ने महिला आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति की

Nilmani Pal
4 Oct 2024 6:15 AM GMT
विष्णुदेव सरकार ने महिला आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति की
x

रायपुर। राज्य सरकार ने महिला आयोग में नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। जिसमे बलौदा बाजार से लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद से सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा से ओजस्वी मंडावी, सुकमा से दीपिका सोरी और जशपुर से बहुरानी प्रियम्वदा सिंह जूदेव को छ्ग राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।

वहीं धमतरी के नेहरु निषाद को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। श्री निषाद भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं और महिला आयोग में लक्ष्मी वर्मा, सरला कोसरिया, प्रियम्वदा सिंह जूदेव, ओजस्वी मंडावी और दीपिका सोरी को सदस्य बनाया गया है।

आपको बता दें कि लक्ष्मी वर्मा वर्तमान में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं ज़िला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष रह चुकी है और लोकसभा की टिकट की प्रबल दावेदार थीं। सरला कोसरिया सरायपाली से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। बता दें कि महिला आयोग की अध्यक्ष फिलहाल किरणमयी नायक हैं। किरणमयी नायक का अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बचा है।

Next Story