माताओं-बहनों की खुशियों का ख्याल रख रहे विष्णु भैया, दीवाली से पहले 67 लाख महिलाओं के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

घर की जरूरतें पूरी करने में मिल रही मदद : रामा गंद्रे
गृहिणी रामा गंद्रे का कहना है कि, महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए से घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिल रही है। इस आर्थिक सहयोग के लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त करती हूं।
आर्थिक रूप से मिल रहा महत्वपूर्ण संबल : सोनी मानिकपुरी
सोनी मानिकपुरी का मानना है कि, महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल दे रहा है। उन्होंने कहा कि, मिलने वाली राशि बचाकर मैं अपनी निजी जरूरतों को पूरा कर पा रही हु। अब घर बैठे कमाई कर बच्चों की पढ़ाई और परिवार के खर्च में सहयोग कर रही हूं। मुझे आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का दिल से धन्यवाद।
विष्णु भैया का दिल से आभार और धन्यवाद : संतोषी गंद्रे
संतोषी गंद्रे कहती है कि, 'महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाले 1 हजार रुपए से मैं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च पूरा कर पा रही हूं। अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस मदद के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया का दिल से धन्यवाद।
छोटी-छोटी इच्छाओं की हो रही पूर्ति : गंगा वैष्णव
बच्चों का भविष्य संवारने में मिल रहा बड़ा सहयोग : गीतांजलि वैष्णव





