छत्तीसगढ़
भारत-न्यूजीलैण्ड मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला विशाल चेलानी गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 March 2025 9:03 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत कमल विहार स्थित श्रीराम चौक के पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन में ऑन लाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। सटोरियों ने दावा किया है कि पैसे देकर एक हफ्ते में जेल से बाहर निकलकर फिर से करोड़ों का सट्टा खिलाते है और उनके सटोरियों की चेन दुबई के सबसे बड़े खाईवालों के साथ जुड़ा हुआ है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विशाल चेलानी निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान मोबाईल फोन में diamondeÛch999.com नामक वेबसाईड में आई.डी.लेकर ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर आरोपी विशाल चेलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 01 नग आई फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 187/25 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - विशाल चेलानी पिता बलराम चेलानी उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर एमआईजी मकान नंबर 16 शिव मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi new
Next Story





