छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में वर्चुअल ट्रैफिक कोर्ट की शुरुआत, चालान निपटान अब डिजिटल और पेपरलेस
Shantanu Roy
4 March 2026 9:05 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। प्रदेश में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चालान पटाने के लिए कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य में वर्चुअल कोर्ट की व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई पहल के तहत चालान निपटान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस होगी, जिससे आम नागरिकों को समय, धन और श्रम की बचत होगी और ट्रैफिक नियमों का पालन बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सभी पांच संभागों बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा में वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत कर दी गई है। इन सभी संभागों के चीफ ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) को ट्रैफिक चालान मामलों की ऑनलाइन सुनवाई के लिए नामांकित किया गया है। न्यायिक अधिकारी अपने नियमित कार्यों के साथ अब ऑनलाइन ट्रैफिक प्रकरणों की सुनवाई भी करेंगे।
पांच जिलों के सीजेएम को अतिरिक्त जिम्मेदारी:
बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के मामलों की सुनवाई बिलासपुर सीजेएम करेंगे।
बस्तर संभाग: बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा जिलों के प्रकरण जगदलपुर सीजेएम देखेंगे।
दुर्ग संभाग: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मामलों की सुनवाई दुर्ग सीजेएम करेंगे।
रायपुर संभाग: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों के प्रकरण रायपुर सीजेएम के अधीन होंगे।
सरगुजा संभाग: सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के मामले अंबिकापुर स्थित सीजेएम देखेंगे।
डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया
नई व्यवस्था के तहत वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चालान की सूचना और पोर्टल लिंक भेजी जाएगी। पोर्टल पर वाहन नंबर या चालान नंबर दर्ज करते ही चालान का विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। यदि वाहन मालिक अपनी गलती स्वीकार करता है, तो ‘दोष स्वीकार’ विकल्प चुनकर निर्धारित जुर्माना राशि ऑनलाइन जमा कर सकता है। इस प्रक्रिया से न्यायिक प्रक्रिया सरल और सुगम बनेगी। वाहन मालिक को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने होंगे और चालान तुरंत निपटाया जा सकेगा। इससे समय की बचत होगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कम होने की संभावना बढ़ेगी।
सार्वजनिक प्रतिक्रिया और उम्मीदें
सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक नियमों के पालन में भी सुधार आएगा और सड़क सुरक्षा बढ़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल ट्रैफिक कोर्ट से भ्रष्टाचार और देरी जैसी समस्याओं में कमी आएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में यह पहला कदम है, जहां ऑनलाइन ट्रैफिक कोर्ट की शुरुआत हुई है। भविष्य में इसे और जिलों और संभागों में विस्तार देने की योजना है।
Tagsबिलासपुर वर्चुअल कोर्टछत्तीसगढ़ ट्रैफिक चालानडिजिटल ट्रैफिक कोर्टपेपरलेस प्रक्रियाचालान निपटान ऑनलाइनबिलासपुर संभागबस्तर संभागदुर्ग संभागरायपुर संभागसरगुजा संभागसीजेएम नामांकनट्रैफिक नियम उल्लंघनचालान भुगतान ऑनलाइनमोबाइल नंबर पर चालान सूचनादोष स्वीकार विकल्पऑनलाइन जुर्मानासड़क सुरक्षान्यायिक प्रक्रिया सरलट्रैफिक उल्लंघन नियंत्रणऑनलाइन सुनवाईजनता को राहतन्यायिक अधिकारीबिलासपुर ट्रैफिकबस्तर ट्रैफिकरायपुर ट्रैफिकसरगुजा ट्रैफिकदुर्ग ट्रैफिकट्रैफिक नियम पालनट्रैफिक जुर्माना डिजिटलट्रैफिक मामलेऑनलाइन कोर्ट प्रणालीन्यायिक पारदर्शितावाहन चालान ऑनलाइनछत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षाट्रैफिक प्रकरण निपटानकोर्ट चक्कर खत्मडिजिटल न्याय व्यवस्थाट्रैफिक हेल्पलाइनऑनलाइन चालान भुगतानवाहन मालिक सूचनाराज्य स्तर डिजिटल कोर्टन्यायिक सुधारट्रैफिक प्रबंधन छत्तीसगढ़चालान प्रक्रिया सुधारवाहन चालकों राहतट्रैफिक नियम जागरूकताऑनलाइन ट्रैफिक सुनवाईBilaspur Virtual CourtChhattisgarh Traffic ChallanDigital Traffic CourtPaperless ProcessChallan Settlement OnlineBilaspur DivisionBastar DivisionDurg DivisionRaipur DivisionSurguja DivisionCJM NominationTraffic Rule ViolationChallan Payment OnlineChallan Information on Mobile NumberPlead Guilty OptionOnline FineRoad SafetySimplified Judicial ProcessTraffic Violation ControlOnline HearingRelief to PublicJudicial OfficerBilaspur TrafficBastar TrafficRaipur TrafficSurguja TrafficDurg TrafficTraffic Rule ComplianceTraffic Fines DigitalTraffic MattersOnline Court SystemJudicial TransparencyVehicle Challan OnlineChhattisgarh Road SafetyTraffic Case SettlementEnd of Court HaulDigital Justice SystemTraffic HelplineOnline Challan PaymentVehicle Owner InformationState Level Digital CourtJudicial ReformsTraffic Management ChhattisgarhChallan Process ReformsDrivers ReliefTraffic Rule AwarenessOnline Traffic Hearing
Next Story





