छत्तीसगढ़

VIP रोड बना स्टंटबाजों का अड्डा, लगा रहे मौत की रेस

Nil dhankar
27 Aug 2023 12:51 PM IST
VIP रोड बना स्टंटबाजों का अड्डा, लगा रहे मौत की रेस
x
छग

रायपुर। नवा रायपुर में बाइकर्स का आतंक छाया हुआ है। खाली सड़कें देख हर रविवार को नवा रायपुर (VIP रोड) की सड़कों पर बाइकर्स स्टंट करते नजर आते हैं। इन्हें न तो कोई पुलिस का खौफ है और न ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा की फिक्र है। इस बीच एक बार फिर बाइकर्स स्टंट करते नजर आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि ये बाइकर्स बिना सेफ्टी उपकरणों के बेखौफ होकर खतरनाक स्टंट करते नजर आते हैं। 25 से 30 बाइकर्स स्टंट करते हैं। न सिर्फ राजधानी रायपुर के बल्कि आस पड़ोस के दुर्ग, भिलाई समेत पड़ोसी जिलों से आकर बाइकर्स स्टंट करते हैं।

Next Story