छत्तीसगढ़

गणेश विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, तीन युवकों पर चाकू से हमला

jantaserishta.com
26 Sept 2026 10:00 AM IST
गणेश विसर्जन के दौरान खूनी संघर्ष, तीन युवकों पर चाकू से हमला
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर में गणेश विसर्जन के दौरान युवकों के दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। इस दौरान बदमाश युवकों ने तीन लड़कों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है।
सिरगिट्‌टी क्षेत्र के नायक गणेश उत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य प्रतिमा विसर्जन करने निकले थे। वहां से लौटते समय बड़े बन्नाक तालाब के पास समिति के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
नशे में युवकों ने मचाया हंगामा, विवाद बढ़ने पर चलाया चाकू पुलिस के मुताबिक नशे में युवकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाश युवकों ने सड़क पर खड़े बन्नाक चौक स्थित महावीर नगर निवासी राहुल सिंह ठाकुर (24), माता चौरा निवासी सिद्धांत ध्रुव (22), निवासी माता चौरा समेत तीन युवकों ने विवाद करने से रोकने का प्रयास किया।
तब हमलावर उनके ऊपर ही टूट पड़े। आरोपियों ने चाकू से हमला कर तीनों को लहूलुहान कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सिम्स भेजा गया। पुलिस ने नायक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज, शेखर कांति, करण रजक सहित अन्य युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में किसी पुरानी रंजिश के बजाय नशे की हालत में विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।
जूना बिलासपुर में भी हुआ विवाद गणेश विसर्जन के दौरान सिटी कोतवाली क्षेत्र के जूना बिलासपुर में भी दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। गोंड़पारा और सरकंडा क्षेत्र से आए कुछ युवक किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
डीजे और हुड़दंगियों पर सख्ती का दावा फेल जिला और पुलिस प्रशासन ने पिछले दिनों गणेशोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान उन्हें सख्त हिदायत दी गई थी विसर्जन के दौरान किसी तरह की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और किए गए प्रावधान के अनुसार ही डीजे बजाने के निर्देश दिए गए।
इस पर समिति के पदाधिकारियों ने किसी तरह से उपद्रव नहीं करने और डीजे बजाने के लिए भी नियमों का पालन करने का दावा किया था। पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर के कई इलाकों में मारपीट जैसी घटनाएं हुई। जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशों को दरकिनार कर आयोजक रास्ता रोक कर डीजे बजाते रहे, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story