छत्तीसगढ़
मोबाइल लेनदेन विवाद में हिंसा, युवक को बंधक बनाकर की पिटाई
Shantanu Roy
4 July 2026 9:00 PM IST

x
छग
Korba. कोरबा। जिले के कोहड़िया क्षेत्र में मोबाइल और पैसों के पुराने लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मोबाइल दुकान संचालक विकास दुबे के साथ कथित तौर पर एक नाबालिग और उसके परिजनों द्वारा मारपीट और बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, विकास दुबे और एक नाबालिग के बीच मोबाइल और पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पिछले महीने भी इसी विवाद में नाबालिग द्वारा विकास पर चाकू से हमला किया गया था।
जिसकी रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज है। बीती रात विकास दुबे किसी काम से पीपरपारा क्षेत्र गया था, जहां नाबालिग और उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर पूरी रात लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। इस हमले में उसके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक हाथ की हड्डी भी टूट गई है। सुबह उसके मित्र आकर्षण तिवारी ने गंभीर हालत में उसे देखा और डायल-112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
इसी मामले में एक महिला ने सीएसईबी चौकी में विकास दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि रात करीब 10 बजे विकास उसके घर में घुसा और अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसने गुस्से में लोहे के डंडे से उसकी पिटाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि महिला की शिकायत पर विकास दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, विकास की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नाबालिग और उसके परिजनों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
Tagsकोरबा मारपीट मामलाकोहड़िया विवादमोबाइल दुकान संचालक हमलाबंधक बनाकर पिटाईनाबालिग विवादछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजकोरबा पुलिस जांचकोरबा पुलिसछत्तीसगढ़ क्राइमKorba assault caseKohadia disputemobile shop operator attackhostage taking and beatingminor disputeChhattisgarh crime newsKorba police investigationKorba policeChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





