छत्तीसगढ़

रायपुर में सट्टा संचालित करने वाला विनोद साहनी गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 April 2024 6:34 PM GMT
रायपुर में सट्टा संचालित करने वाला विनोद साहनी गिरफ्तार
x
छग
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के पर्यवेक्षण में सट्टा विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत फल मार्केट गणेश राम नगर के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया विनोद साहनी पिता नथनी साहनी उम्र 48 वर्ष पता पुरानी बस्ती थाना के सामने, अवधियापारा, थाना पुरानी बस्ती रायपुर (छ.ग.) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 520/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरिया विनोद साहनी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 160/24 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- विनोद साहनी पिता नथनी साहनी उम्र 48 वर्ष पता पुरानी बस्ती थाना के सामने, अवधियापारा, थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
Next Story