
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.44 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के साथ एक छोटी तौल मशीन भी जप्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1,02,200 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप कुमार पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। पुलिस के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित विसर्जन कुण्ड के पास एक व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी की और उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनोद देवांगन बताया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी विनोद देवांगन को विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 2.44 किलोग्राम गांजा और एक छोटी तौल मशीन जप्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 139/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। End-to-End कार्रवाई के तहत नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम द्वारा गांजा से जुड़े कुल 16 प्रकरणों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 158.821 किलोग्राम गांजा, 2,05,700 रुपये नगद, 2 चारपहिया वाहन, 1 तौल मशीन और 8 मोबाइल फोन जप्त किए हैं। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 91,79,050 रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी: विनोद देवांगन, पिता रमेश देवांगन, उम्र 34 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पीछे, पुराना चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, जिला रायपुर।
Tagsरायपुररायपुर पुलिसडी.डी. नगर थानागांजा जप्तविनोद देवांगन गिरफ्तारनारकोटिक एक्टएण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिटस्मृतिक राजनालासंदीप कुमार पटेलरायपुरा विसर्जन कुण्डनशे के खिलाफ अभियानमादक पदार्थ कार्रवाईतौल मशीन जप्तगांजा तस्करीछत्तीसगढ़ समाचारपुलिस कार्रवाई 2026End-to-End जांचफॉरवर्ड बैकवर्ड लिंकेजेसRaipurRaipur PoliceD.D. Nagar Police StationGanja seizedVinod Dewangan arrestedNarcotics ActAnti-Crime and Cyber UnitSmritik RajnalaSandeep Kumar PatelRaipura immersion pondcampaign against drugsdrug actionweighing machine seizedGanja smugglingChhattisgarh NewsPolice Action 2026End-to-End InvestigationForward Backward Linkagesछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





