छत्तीसगढ़

दन्तेवाड़ा के नव नियुक्त कलेक्टर विनीत नंदनवार ने किया कार्यभार ग्रहण

Nil dhankar
1 July 2022 3:20 PM IST
दन्तेवाड़ा के नव नियुक्त कलेक्टर विनीत नंदनवार ने किया कार्यभार ग्रहण
x

दन्तेवाड़ा। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार आज दन्तेवाड़ा पहुंचे और जिला कलेक्टर कार्यालय में पूर्व जिला कलेक्टर दीपक सोनी के हाथों शुक्रवार 1 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया। नंदनवार 2013 बैच के आई. ए.एस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सुकमा जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। दंतेवाड़ा जिले के नव पदस्थ कलेक्टर विनीत नंदनवार को पदभार ग्रहण कराते पूर्व कलेक्टर दीपक सोनी ने शुभकामनाएं दी एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, सहित अनेक जिलाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर नंदनवार ने आज पदभार ग्रहण करने के पश्चात जिला संयुक्त कार्यालय के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित महिला बाल विकास, कोषालय, जिला शिक्षा कार्यालय जैसे अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया।

Next Story