छत्तीसगढ़

शौच के लिए जंगल पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश, जब इस हालत में मिला बुजुर्ग

Nilmani Pal
31 Aug 2022 7:07 AM GMT
शौच के लिए जंगल पहुंचे ग्रामीणों के उड़ गए होश, जब इस हालत में मिला बुजुर्ग
x

धमतरी। रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सुचना मिलते ही रूद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अब तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

बताया जा रहा है कि गांव के लोग सुबह शौच के लिए गए हुए थे। जंहा एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सुचना रूद्री पुलिस को दी। पुलिस की माने तो मृतक की उम्र 55 से 60 साल के बीच है। साथ ही मौत का कारण पता नही चल पाया है। फिलहाल रूद्री पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story