छत्तीसगढ़

पेड़ पर तेंदुए को देखकर भौचक्के हुए ग्रामीण, देखें वीडियो

Nil dhankar
15 Jan 2023 4:03 PM IST
पेड़ पर तेंदुए को देखकर भौचक्के हुए ग्रामीण, देखें वीडियो
x
छग

गरियाबंद। जिले में सड़क किनारे एक पेड़ पर तेंदुआ चढ़ गया। पेड़ पर चढ़कर घंटो आराम करता रहा। इसके बाद दहशत व जिज्ञासा के बीच लोगो की भीड़ जमा हो गई। परसूली वन परिक्षेत्र के ग्राम रसेला के समीप कूड़ेरादादर छिंदपारा की यह घटना बताई जा रही है। तेंदुए के हरकत पर वन विभाग नज़र रख रहे है। वन विभाग ने शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी तेंदुए छत्तीसगढ़ में जगह-जगह दिखाई देते रहे हैं। मनेंद्रगढ़ वन मंडल में तेंदुआ का आतंक बढ़ता जा रहा है। आदमखोर हो चुके तेंदुए ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।

मनेंद्रगढ़ वन मंडल इलाके के जनकपुर परिक्षेत्र-2 के कुंवारी बीट के सिंगरौली गांव के पुरनिहापारा में सुबह बड़ी घटना हुई। गांव में रहने वाली उमाबाई पत्नी नान बैगा लगभग 7:30 बजे अपने घर के पास थी। इसी बीच तेंदुआ वहां पहुंचा। वह महिला को उठाकर ले गया। तेंदुए ने महिला के गले पर वार किया। इससे महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुआ ने तीसरी बार हमला किया है। तेंदुआ अब तक दो महिला की जान ले चुका है।


Next Story