छत्तीसगढ़
शमशान में शव दफनाने पर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, पुलिस की समझाइश पर सुलझा विवाद
jantaserishta.com
8 Aug 2026 1:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मृतिका के शव दफन को लेकर विवाद खड़ा हो गया. श्यामतराई गांव में हिंदू धर्म नहीं मानने वाली महिला के शव दफनाने का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है.
ग्रामीणों का आरोप है कि मृतिका गीता साहू पिछले कई वर्षों से हिंदू रीति रिवाज का पालन नहीं कर रही थी और गांव के किसी भी हिंदू मान्यता और भगवान को नहीं मान रही थी. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा रामपाल पंत को मानने की बात कही जा रही थी.
शव दफनाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. वह महिला के शव को गांव की जमीन में दफनाने का विरोध कर रहे हैं. मृतिका के शव को उसके परिजन जब दफनाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने कहा कि शमशान घाट में हिंदू रीति रिवाज से ही अंतिम संस्कार होना चाहिए. इसके बाद वहां बांस लगाकर वहां घेराबंदी कर दी.
घटना की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाइश दी गई. बातचीत के बाद परिवार ने महिला का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक करने को तैयार हुआ. फिलहाल गांव में हालात सामन्य है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





