छत्तीसगढ़
हाथियों को जंगल से भगाने गए ग्रामीण, उल्टा पड़ गया दांव, VIDEO
jantaserishta.com
24 Nov 2026 12:27 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में ग्रामीणों को ट्रैक्टर से हाथी भगाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब गुस्साए हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन हाथी ने ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसे बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल का है। बताया जा रहा है कि जिल्गा जंगल में 11 हाथियों का झुंड मौजूद है। इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से भगाने पहुंच गए।
ग्रामीणों की इस कोशिश से हाथी भड़क गया और उसने ट्रैक्टर पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ग्रामीण बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





