छत्तीसगढ़

रायपुर के लिए निकले बस्तर जिले के 58 गांवों के ग्रामीण

Nil dhankar
21 Oct 2021 3:04 PM IST
रायपुर के लिए निकले बस्तर जिले के 58 गांवों के ग्रामीण
x

कांकेर। उत्तर बस्तर के कोलर क्षेत्र के 58 गांवों के ग्रामीण राजधानी के लिए पैदल ही कूच कर गए हैं। वे नारायणपुर जिले में अपने गावों को शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें आंदोलन न करने की समझाइश देने बीती रात कलेक्टर, एसपी खुद पहुंचे थे, लेकिन समझाइश की कोशिशें नाकाम रहीं।

जानकारी मिली है कि कोलर क्षेत्र के लोग नारायणपुर जिले में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए वे पैदल रैली निकालते हुए राजधानी के लिए कूच कर गए हैं। जैसे ही प्रशासन को उनके अंतागढ़ पहुंचने की सूचना मिली, कलेक्टर चंदन कुमार और एसपी शलभ सिन्हा खुद अंतागढ़ पहुंचे। ग्रामीणों को वहीं रोकने, वहां से लौटाने की पूरी कोशिश समझाइश के जरिए की गई, लेकिन उन्हें रोकने की कोशिशें नाकाम रहीं। वे राजधानी के लिए वहां से भी कूच कर चुके हैं।

Next Story