छत्तीसगढ़

गाय की जान बचाने ग्रामीणों ने चलाया ऑपरेशन काऊ, कुएं से निकालने में मिली सफलता

Nilmani Pal
18 May 2022 8:43 AM GMT
गाय की जान बचाने ग्रामीणों ने चलाया ऑपरेशन काऊ, कुएं से निकालने में मिली सफलता
x

बिलासपुर/कोटा। कोटा के ग्राम लमेर में 3 से 4 दिनों पहले कुएं में गाय गिर गयी थी। जिसे जेसीबी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल गया। जब गांव का किसान अपने खेत गया तब उसने देखा कि खेत से लगे कुए के अंदर एक गाय गिरी हुई है। जिसके बाद किसान से इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों सहित कोटा थाना की डायल 112 को दी सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 के आरक्षक व चालक सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाये को कुएं से निकाला।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम लमेर निवासी शत्रुघन लोधी काम करने के लिए खेत जा रहा था तभी उसे कुएं से गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दी उसने जाकर देखा तो कुएं में एक गाय गिरी हुई थी। जिसेक बाद उसने इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों और कोटा थाना की डायल 112 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को कुएं से बाहर निकालने में सफल रही।


Next Story