छत्तीसगढ़
सुशासन एक्सप्रेस से जिले में ग्रामीणों को मौके पर ही मिल रहा समाधान
Shantanu Roy
13 Jun 2025 7:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर "सुशासन एक्सप्रेस" की शुरुआत की गई है। इस अनूठी पहल अब आम लोगों को राहत मिल रही है। सुशासन एक्सप्रेस प्रतिदिन जिले में प्रत्येक ब्लॉक के दो गांवों का भ्रमण कर रही है, जहां पर आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस मोबाइल सेवा के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ऋण पुस्तिका, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और नरेगा जॉब कार्ड जैसे कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। सुशासन एक्सप्रेस में संबंधित विभागों के अधिकारी रहते हैं और ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हैं और समाधान प्रदान करते हैं। सुशासन एक्सप्रेस को ग्रामीणों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और यह पहल शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





