छत्तीसगढ़
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, पुलिसवालों पर लगाया मारपीट करने का आरोप
Nil dhankar
1 Jun 2022 12:36 PM IST

x
छग
नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में ग्रामीणों ने भरण्डा थाने के सामने चक्काजाम किया। खबरों के अनुसार ग्रामीणों से पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की मारपीट में घायल ग्रामीण की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद नाजुक हालत में ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती किया गया।
मारपीट से नाराज ग्रामीणों ने भरण्डा थाने का घेराव किया। बता दें कि ग्राम पटेल सोमनाथ दुग्गा के गिरफ्तारी से ग्रामीण नाराज थे। यह पूरा मामला मानू नरेटी फर्जी मुठभेड़ से जुड़ा हुआ है।
Next Story





