छत्तीसगढ़

सड़क पर रहने ग्रामीण मजबूर, घरों में घुसा पानी

Nil dhankar
25 Sept 2023 11:47 AM IST
सड़क पर रहने ग्रामीण मजबूर, घरों में घुसा पानी
x
छग

कोरबा। लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत बनकर सामने आई है। ग्रामीण इलाके में पानी की निकासी नहीं होने से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ढोंगदरहा के मोहल्ला सलियाभाठा में बारिश का पानी कई घरों में घुस गया। ग्रामीण प्रमिला यादव ने बताया कि,”हम लोगों का घर पानी में डूब गया है, सड़क पर रह रहे हैं। जनप्रतिनिधि हमारी कुछ मदद नहीं कर रहे है। हम लोग बारिश में भीग रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रही है।”

प्रमिला यादव ने यह भी बताया कि उनके खाना बनाने और सोने के लिए जगह नहीं है। मजबूरी ऐसी की दूसरों के घर खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं दूसरे ग्रामीण पुरषोत्तम भारद्वाज का कहना है कि वहां एक नाली निर्माण कार्य किया गया जिससे पानी का निकासी होता है लेकिन वहीं बन रहे एक कोरबा निवासी अंशु पलेरिया द्वारा अपने फ्लैट का निर्माण कार्य हेतु उक्त नाली को बंद कर दिया गया है।

Next Story