छत्तीसगढ़

मेढक-मेढकी की शादी करा रहे ग्रामीण, जानें क्यों?

Nilmani Pal
17 July 2022 9:19 AM GMT
मेढक-मेढकी की शादी करा रहे ग्रामीण, जानें क्यों?
x
छग

जशपुर। जशपुर में इन दिनों बारिश नहीं होने से किसान बेहद परेशान है। बरसात आने के बाद वर्षा कम हुई, जिसके कारण किसान सही समय पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। किसानों को खेती करने में काफी देर हो रही है। यही वजह है कि पत्थलगांव इलाके के ग्राम पंचायत गाला में अब किसान पुरानी परम्पराओं के आधार पर क्षेत्र में बारिश होने के लिए मेढक-मेढकी की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए मेढक-मेढकी की शादी करा रहे हैं।

क्षेत्र के किसानों का इस टोटके से मानना है कि इंद्रादेव भगवान के चार मेघ होते हैं। इसमें मेढक-मेढकी को एक मेघ माना जाता है। इसकी पूजा के साथ-साथ मेढक-मेढकी की शादी कराने से इंद्रदेव अधिक प्रसन्न होते हैं और अधिक वर्षा होती है। क्षेत्र में अधिक वर्षा होगी तो किसान खेती सही समय पर कर पाएंगे। इसी मान्यताओं को लेकर किसान रविवार को मेढक-मेढकी की शादी करा कर इंद्रदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.


Next Story