छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर से 6 नग साल का चिरान ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को किया सुपुर्द

Nilmani Pal
25 Sep 2022 8:46 AM GMT
ट्रैक्टर से 6 नग साल का चिरान ले जाते ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को किया सुपुर्द
x

सुरजपुर। जिले के प्रेमनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम महेशपुर के जंगलों में वन विकास निगम के लापरवाही से ग्रामीणों ने अवैध कब्जा जमाए हुए है। जिसे बीते दिनों विभाग द्वारा दल बल के साथ हटाया गया है। वहीँ दूसरे दिन लड़की चिरान की अवैध तस्करी करते ग्रामीणों ने पकड़ कर वन निगम को शौपा है। जिसे राख साख करने की तैयारी में लगे हुए है।

गौरतलब है कि वन विकास निगम के वन परिक्षेत्र उदयपुर अन्तर्गत कक्ष 1938 महेशपुर में 17 सितम्बर के रात्रि में अवैध चिरान का परिवहन करते महेशपुर के ग्रामीण संतोष रजवार तथा शिरोधन रजवार व्दारा पकड़ा गया। ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 CR9175 में कुल 06 नग साल चिरान जप्त किया जो कि 0.548 घनमीटर काष्ठ बरामद किया गया है।जिसे वन विकास निगम उदयपुर परिक्षेत्र को सूचना दी गई। निगम ने भारतीय वन नियम की धारा 52 एवं 26 में ट्रेक्टर व वनोपज को जप्त कर राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

बतादें कि ये क्षेत्र उदयपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में वन विभाग कभी कभार घूमने फिरने आते है। जबकि निरन्तर दौरा नही होता है जिसके आड़ में स्थानीय लकड़ी तस्कर पकडंडी जंगल मार्ग से लड़की का अवैध तस्करी करते है। जो इस कार्यवाही में दिख रहा है। लकड़ी का चिरान तस्करी करते वन विकास निगम ने नही बल्कि स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा है। वहीँ जंगल के अंदुरूनी क्षेत्रो में अवैध कब्जा, लकड़ी की तस्करी जारी है। इस कार्यवाही में एसडीओ सुदीप वर्मा, रेंजर जितेंद्र सिदार, डिप्प्टी रेंजर अश्विनी मेहरा , शशीकांत लकड़ा के द्वारा कार्यवाही किया गया है।

Next Story