छत्तीसगढ़
बच्चा चोर की अफवाह में 2 महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा
Shantanu Roy
23 March 2024 7:52 PM IST

x
छग
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला स्थित घुमका तहसील क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह में 2 महिलाओं की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि वे भीख मांगने के लिए गांव पहुंची थीं। पूरा मामला घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम पटेवा का है। पुलिस की मानें तो किसी पागल ने उन्हें पत्थर मारने की कोशिश की। वे महिलाएं अपने आप को बचाने के लिए डरकर एक ग्रामीण के घर में घुस गईं थी। महिलाओं को घुसता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और उन्हें बाहर निकाला।
इसकी सूचना घुमका पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 112 भी पहुंची, लेकिन उन्हीं के सामने कुछ युवक और महिलाओं ने इन्हें बच्चा चोर कहकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मी भी कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गाड़ी तक ले गए। दोनों महिलाओं की तस्दीक की गई तो वे भीख मांगने वाले निकले। घुमका टीआई विनय पम्मार ने बताया कि घटना के बाद वीडियो सामने आने के बाद वहां पिटाई करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार किया गया। मारपीट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





