छत्तीसगढ़

डंडा धारी ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिस और आबकारी के कर्मचारी

Nil dhankar
29 Dec 2022 4:31 PM IST
डंडा धारी ग्रामीणों ने किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिस और आबकारी के कर्मचारी
x
छग

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। कच्ची महुआ शराब बना रहे ग्रामीणों को पकड़ने गई थी पुलिस की टीम। सिंघनपुरी थाना का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार, कवर्धा जिले में ग्रामीण कच्ची शराब बना रहे थे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। शासकीय वाहन में तोड़फोड़ किया। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के साथ जमकर मारपीट की, यहां तक कि महिला पुलिस कर्मियों के साथ भी डंडे से मारपीट की। विभाग के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story