छत्तीसगढ़

सूरजपुर में सड़क हादसे के बाद 112 टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरक्षक बेहोश

SHIDDHANT
21 Jun 2026 10:16 PM IST
सूरजपुर में सड़क हादसे के बाद 112 टीम पर ग्रामीणों का हमला, आरक्षक बेहोश
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में डायल 112 की टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बैकोना गांव की बताई जा रही है, जहां शुक्रवार रात एक सड़क हादसे के बाद हालात बिगड़ गए। प्रतापपुर-सेमरसोत रोड पर खड़े ट्रक से बाइक सवार चार युवक तेज रफ्तार में टकरा गए थे। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर प्रतापपुर से डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इसके बाद जब टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन द्वारा की जा रही चेकिंग और ट्रक को रोकने के कारण यह हादसा हुआ। इसी बात को लेकर भीड़ ने डायल 112 की टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पुलिस आरक्षक नीतेश टोप्पो पर बैठकर मारपीट की, वहीं चालक के साथ भी लात, मुक्कों और चप्पलों से बेरहमी से हमला किया गया, जिससे दोनों बेहोश हो गए।
इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रक में भी आग लगा दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
Next Story