छत्तीसगढ़

सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ

jantaserishta.com
11 Sept 2026 9:46 AM IST
सेवा सेतु से ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ
x
रायपुर: राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे डिजिटल प्रयासों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच का प्रभावी माध्यम बन रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा से नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है और उनके समय एवं श्रम की बचत हो रही है।
इसी पहल से लाभान्वित हुए सूरजपुर जिला के ग्राम हार्राटिकरा निवासी पवन कुमार ने अपने बच्चों लक्ष्य कुमार एवं लक्ष्मी राजवाड़े के आवश्यक दस्तावेजों के लिए सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।
पवन कुमार ने बताया कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शासकीय कार्यालय जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी, जिसमें काफी समय और श्रम लगता था। सेवा सेतु के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने से यह प्रक्रिया उनके लिए काफी आसान हो गई। उन्होंने कहा कि बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा मिली है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए किए जा रहे डिजिटल प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी तकनीक के माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ सरल और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों की अनेक शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की पहुंच आसान होने से नागरिकों के समय और श्रम की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाएं पहले से अधिक सहज, सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बन रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story