छत्तीसगढ़

शौच करने गए ग्रामीण का तेंदुए से हुआ सामना, गंभीर रूप से घायल

Nilmani Pal
30 April 2024 12:32 PM IST
शौच करने गए ग्रामीण का तेंदुए से हुआ सामना, गंभीर रूप से घायल
x
छग

कोरबा। कोरबा में हाथियों के बाद तेंदुए की एंट्री ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कटघोरा वनमंडल के जंगल में तेंदुए ने शौच से लौट रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण तेंदुए से भिड़ गया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत अमलीकुंडा में बजरू उरांव (40) परिवार सहित निवास करता है। उसकी बहन गोकुंडा (तनेरा) में रहती है, जिसके घर शनिवार को सगाई कार्यक्रम रखा गया था। बजरू ने बताया कि वह कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ तनेरा गया था। जहां देर रात तक खाने पीने का दौर चलता रहा। इसके बाद कार्यक्रम में आए मेहमान और घर के सदस्य सो गए।रविवार की तड़के बजरू की नींद खुल गई। वह शौच के लिए जंगल की ओर चला गया।

शौच के बाद जंगल से घर की ओर लौट रहा था। इसी बीच तेंदुआ ने हमला कर दिया। एकाएक हुए हमले से ग्रामीण घबरा गया। वह किसी तरह हिम्मत जुटा तेंदुए से भिड़ गया। करीब पांच मिनट तक चले द्वंद के बाद तेंदूआ जंगल की ओर भाग निकला।

Next Story