छत्तीसगढ़

सुकमा में ग्रामीण की हत्या, नक्सलियों ने लगाया जंगल की कटाई और अवैध तरीके से भूमि कब्जा करने का आरोप

Nilmani Pal
14 Dec 2021 7:09 AM GMT
सुकमा में ग्रामीण की हत्या, नक्सलियों ने लगाया जंगल की कटाई और अवैध तरीके से भूमि कब्जा करने का आरोप
x
छग न्यूज़

सुकमा। सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक और ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है। इस बार की घटना एर्राबोर थाना क्षेत्र की है। घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है। जानकारी के अनुसार एर्राबोर थाना क्षेत्र के निवासी ग्रामीण दारे नवीन की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के शव के पास नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें जंगल की कटाई और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए हत्या की बात कही गई है। मौके से बरामद पर्चे में कोंटा एरिया कमेटी ने और भी कई ग्रामीणों के नामों का जिक्र करते हुए इन पर जंगल की कटाई और अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने ऐसे लोगों को सुधर जाने की चेतावनी दी है।

Next Story