छत्तीसगढ़

तेंदुए के हमले से ग्रामीण की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में मिला कंकाल

Shantanu Roy
5 Feb 2026 11:55 PM IST
तेंदुए के हमले से ग्रामीण की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में मिला कंकाल
x
छग
Kanker. कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के कोरर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुर्री गांव में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। कुछ दिनों बाद जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में ग्रामीण का कंकाल और खोपड़ी मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पूरी तरह से औपचारिक पहचान अभी नहीं हो पाई है, हालांकि परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण बांस काटने के लिए पहाड़ी इलाके में गया था, जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। कंकाल के पास बांस मिलने से इस आशंका को बल मिला है।

बताया जा रहा है कि मृतक रविवार 1 फरवरी की शाम अपनी बेटी के घर से भानुप्रतापपुर के पास कोर्राम पारा स्थित अपने घर जाने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन सुबह परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार दो दिन तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो परिजनों की चिंता और बढ़ गई। मंगलवार शाम मृतक के दामाद को पहाड़ी क्षेत्र में कुछ कपड़े दिखाई दिए, जो मृतक के बताए जा रहे हैं। आशंका होने पर परिजनों ने आसपास के इलाके में खोजबीन की, जिसके बाद पहाड़ी पर मानव खोपड़ी बरामद हुई। सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोपड़ी को जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम घटनास्थल के आसपास मृतक के शरीर के अन्य अवशेषों की तलाश कर रही है। साथ ही तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से कुर्री गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इलाकों में तेंदुए की आवाजाही पहले भी देखी गई थी, लेकिन अब हमला होने के बाद लोग जंगल जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने या इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tagsकांकेर तेंदुआ हमलाकुर्री गांव घटनाकोरर वन परिक्षेत्रतेंदुए से मौतग्रामीण का कंकाल मिलापहाड़ी क्षेत्रवन विभाग कार्रवाईपुलिस जांचभानुप्रतापपुरजंगली जानवर दहशतछत्तीसगढ़ वन्यजीवKanker leopard attackKurri village incidentKorar forest rangedeath due to leopardvillager's skeleton foundhilly areaforest department actionpolice investigationBhanu Pratappurwild animal terrorChhattisgarh wildlifeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story