छत्तीसगढ़

हाथी के हमले से ग्रामीण घायल

Nilmani Pal
20 Jun 2022 3:18 AM GMT
हाथी के हमले से ग्रामीण घायल
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

काेरबा। काेरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियाें का झुंड विचरण कर रहा है। इस कारण जंगल में जाने वाले ग्रामीणों पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार काेसिमकेंदा निवासी संताेष कुमार राठिया गांव के नजदीक बांस-बहरी जंगल में स्थित अपने खेत गया था। शाम 4 बजे वह घर लाैट रहा था।

इस दाैरान जंगल में माैजूद हाथी ने उसपर हमला कर दिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणाें ने घटना की सूचना 112 काे दी। इसके बाद करतला क्षेत्र से डायल 112 की टीम पहुंची, जिसमें चालक गौतम राठियाव आरक्षक सूरज कुमार खरे ने उसे करतला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है।

Next Story