छत्तीसगढ़

छत निर्माण के दौरान ग्रामीण को लगा करंट, हुई मौत

Nilmani Pal
6 Sept 2022 2:42 PM IST
छत निर्माण के दौरान ग्रामीण को लगा करंट, हुई मौत
x

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम उड़मकेला जंगलपारा में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक ग्रामीण युवक अपने घर के छत निर्माण के दौरान हाई वोल्टेज करंट तार के चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटने के बाद मौके पर अफरा~तफरी का माहौल निर्मित हो गया। ग्रामीण आनन~फानन में जब करंट से झुलसे युवक को सीएचसी सीतापुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मृतक युवक का नाम 26 वर्षीय जीवनराम एक्का है, जो मैनपाट के तराई क्षेत्र उड़मकेला जंगलपारा का रहने वाला था। वहीं मृतक युवक के परिजनों द्वारा मामलें की सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई है। वहीं पूरें मामलें में मर्ग इंटिमेशन कायम कर सीतापुर पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सीतापुर भेज दिया है और मामलें में आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story