छत्तीसगढ़

IED बम की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
12 April 2024 9:16 PM IST
IED बम की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत
x
छग
बीजापुर। माओवादियों की लगाई प्लांट प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई. घटना मिरतुर थाना क्षेत्र की है. एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय मुन्ना भारती डुमरीपालनार से गंगालूर जा रहा था. इस दौरान डुमरीपालनार के नजदीक माओवादियों के लगाई प्लांट प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया, जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मुन्ना भारती बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के देवड़ा गांव का रहने वाला था।
Next Story