छत्तीसगढ़

कच्ची शराब बेचने वाला ग्रामीण गिरफ्तार

Nilmani Pal
17 Jan 2022 5:49 PM IST
कच्ची शराब बेचने वाला ग्रामीण गिरफ्तार
x
छग न्यूज़
बिलासपुर। ग्राम मोतीपुर में अवैध रूप से घर में कच्ची शराब बेचने वाले ग्रामीण को जरहागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहागांव थाना अंतर्गत मोतीपुर निवासी हरीश कुर्रे पिता उबारन कुर्रे (22) घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बेच रहा था। इस बात की जानकारी मुखबिर से जरहागांव पुलिस को मिली। जरहागांव पुलिस ने हरीश कुर्रे के घर में छापा मारकर पांच लीटर कच्ची शराब जब्त किया । आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत धारा 34,2 क के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।


Next Story