छत्तीसगढ़
प्रकृति की गोद में सजी ग्राम सभाएं, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर जोर
Shantanu Roy
28 April 2026 11:10 PM IST

x
छग
Bijapur. बीजापुर। 24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीण अंचलों में जागरूकता और जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत कडेर मे खुले प्राकृतिक वातावरण में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पेड़ों की छांव में आयोजित इस सभा में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सभा के दौरान महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर में मिलने वाली सुविधाओं, संकट की स्थिति में सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।
उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि विपरीत परिस्थितियों में ये सेवाएं उनके लिए कैसे सहारा बन सकती हैं। वहीं, ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में भी ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा से संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग और महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सखी केंद्र में उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





