छत्तीसगढ़
विकसित भारत जी-राम-जी योजना, किसानों की तरक्की और जल संरक्षण का नया आधार
Shantanu Roy
30 July 2026 9:41 PM IST

x
छग
Surajpur. सूरजपुर। जिले की कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी-राम-जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर तालाब गहरीकरण, मिट्टी बांध, आजीविका डबरी निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए गए। मानसून की अच्छी बारिश के बाद इन जल संरचनाओं में पानी लबालब भर गया है, जिससे जिले के भैयाथान विकासखंड के किसानों और ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। योजना ने रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण के अपने उद्देश्य को भी सफलतापूर्वक साकार किया है।
पहले वर्षा जल के संरक्षण के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होने से बारिश का अधिकांश पानी बह जाता था। किसानों को धान की रोपाई के समय सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना करना पड़ता था, जिससे रोपाई में देरी होती थी। लेकिन अब विकसित भारत जी-राम-जी योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरियों, तालाबों एवं अन्य जल संरचनाओं में वर्षा जल सुरक्षित संचित हो रहा है। यही पानी किसानों के लिए धान की रोपाई का प्रमुख सहारा बन रहा है। पहले जहां पानी की अनुपलब्धता चुनौती थी, वहीं अब जल स्रोतों के लबालब भर जाने से समय पर कृषि कार्य पूरे हो रहे हैं। यह बदलाव क्षेत्र में साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।
क्षेत्र के किसान बताते हैं कि योजना के तहत हुए कार्यों से उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिला और आज उन्हीं जल संरचनाओं का लाभ उनकी खेती को मिल रहा है। आजीविका डबरियों में संचित जल का उपयोग धान की रोपाई सहित अन्य कृषि कार्यों में किया जा रहा है। इससे खेती आसान हुई है, श्रम और समय की बचत हो रही है तथा बेहतर उत्पादन की उम्मीद भी बढ़ी है। विकसित भारत जी-राम-जी योजना जिले में जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और कृषि सशक्तिकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभर रही है, जिसका सकारात्मक परिवर्तन अब गांव-गांव में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





