छत्तीसगढ़

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले विजय शर्मा और केदार कश्यप

Nil dhankar
15 Feb 2026 3:28 PM IST
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से मिले विजय शर्मा और केदार कश्यप
x

रायपुर/गुजरात। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से विजय शर्मा और केदार कश्यप मिले। इस अवसर पर सहकारिता मॉडल, विशेषकर डेयरी क्षेत्र में लोगों की सहभागिता के माध्यम से रोज़गार के कार्यों पर चर्चा की। विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं जिला भाजपा महामंत्री नितेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

बनासकांठा स्थित बनास डेयरी के अधिकारियों के साथ सार्थक बैठक संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में दुग्ध सहकारिता के विस्तार, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण व्यवस्था और आधुनिक डेयरी प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मैने और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के बस्तर एवं कबीरधाम जिलों से आए पशुपालक भाइयों और स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ आत्मीयता से भोजन का आनंद लिया।

Next Story
null