छत्तीसगढ़
महादेव घाट का नजारा कश्मीर के डल झील से कम नहीं : सीएम भूपेश बघेल
Rounak Dey
23 Aug 2021 1:48 PM GMT
x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर आज यहां राजधानी रायपुर स्थित महादेव घाट पर खारून नदी में आज पहली बार नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने महादेव घाट पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य माहौल कश्मीर के डच झील से कम नहीं है। सुंदर फूलों से सजी सुसज्जित नौका देखते ही बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अभिनव प्रतियोगिता के आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले नाविकों को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागी शामिल हुए।
Rounak Dey
Next Story