छत्तीसगढ़

जेल में मुलाकात के दौरान बनाया VIDEO, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Sept 2026 9:22 AM IST
जेल में मुलाकात के दौरान बनाया VIDEO, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर विवादों में है। जेल के अंदर बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो बंदियों से मुलाकात के दौरान बनाया गया है। जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और मुलाकातियों की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
दरअसल, बंदियों से मुलाकात के लिए पहुंचे लोगों ने जेल परिसर के अंदर वीडियो बनाया, इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। खास बात ये है कि सेंट्रल जेल से इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले जेल के अंदर एक कैदी के मोबाइल पर बात करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था।
वहीं, करीब एक साल में 6 कैदियों की मौत भी जेल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर चुकी है हालांकि जेल प्रबंधन का कहना है कि सुरक्षा जांच के बावजूद कुछ लोग छिपाकर मोबाइल अंदर ले जाते हैं, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story