छत्तीसगढ़

VIDEO पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर छापेमारी

Nil dhankar
19 Nov 2025 9:46 AM IST
VIDEO पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर छापेमारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी–ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम 19 नवंबर की तड़के सुबह कार्रवाई के लिए पहुंची है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई का फोकस उन अधिकारियों पर है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) बने थे और जिनके खिलाफ लंबे समय से अनियमित चयन एवं अवैध संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें लंबित थीं।

जानकारी के मुताबिक, पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर छापेमारी की गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में यह रेड मारी गई है।

एसीबी के अधिकारियों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, गरियाबंद, अंबिकापुर, महासमुंद और जगदलपुर में अलग-अलग टीमों ने सुबह ही दबिश दी। अधिकारियों के आवास, कार्यालय, निजी ठिकानों, और पैतृक संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है। टीमों के पास डिजिटल उपकरण, बैंक विवरण, प्रॉपर्टी कागजात और संदिग्ध ट्रांजैक्शन से जुड़े दस्तावेज जब्त करने की जानकारी मिली है।

जांच एजेंसी को संदेह है कि पटवारी से RI बनने की परीक्षा में गंभीर गड़बड़ियां, फर्जी अंक, बाहरी दबाव और लाभ पहुंचाने जैसे आरोप सही साबित हो सकते हैं। कई अधिकारियों की संपत्ति उनकी आय के अनुपात से कहीं अधिक पाई गई है, जिस आधार पर छापेमारी की कार्रवाई तेज की गई।


Next Story