छत्तीसगढ़

बदमाशों के आतंक का वीडियो, शादी कार्यक्रम में फैलाई अशांति

Nilmani Pal
10 July 2023 12:56 PM IST
बदमाशों के आतंक का वीडियो, शादी कार्यक्रम में फैलाई अशांति
x
छग का वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी समारोह में महिलाओं के साथ अभद्रता का विरोध करने पर बवाल हो गया। दरअसल, गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ बदमाश महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगे जब परिजनों ने मना किया तो उन्होंने परिजनों और बारातियों को जमकर पीटा। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भोथीडीह में गांव के मजदूर श्यामलाल धनुहार की छोटी बहन की शादी कार्यक्रम चल रहा था, तभी गांव के कथित बदमाश महिलाओं से अभद्रता करने लगे, परिजनों ने बदमाशों को मना किया तो अगले दिन वे गैंग बनाकर पहुंचे। इस बार बदमाशों ने बरातियों और परिजनों की जमकर पीटाई कर दी। इसके बाद वे बाद वे वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने में आरोपी नरेंद्र कैवर्त, राजा कैवर्त, मनीष गोंड, मंजू यादव, किशन यादव, प्रहलाद कैवर्त समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


Next Story