छत्तीसगढ़

अस्पताल में झाड़ फूंक करते वीडियो वायरल, सड़क हादसे में घायल हुए थे दर्जनभर लोग

Nil dhankar
16 Nov 2022 3:15 PM IST
अस्पताल में झाड़ फूंक करते वीडियो वायरल, सड़क हादसे में घायल हुए थे दर्जनभर लोग
x

जशपुर। जिला अस्पताल जशपुर में ट्रेक्टर दुर्घटना पलटने से 15 लोग घायल हो गए. मरीजों का उपचार के दौरान झाड़फूंक करने का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में CMHO डा.रंजीत टोप्पो और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है. हालांकि इलाज के बाद मरीजों की हालत ठीक बताया जा रहा है.

दरअसल, जशपुर के समीप ट्रेक्टर असंतुलित होकर पलट जाने से 15 लोग घायल हुए थे. इस घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में घायल मरीजों का उपचार के बाद अब सभी की हालत ठीक है.

जिला अस्पताल में घायल मरीजों का उपचार के दौरान एक महिला द्वारा झाड़फूंक की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. लोग इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वास्तव में इससे अंधविश्वास को तो बढ़ावा मिलता ही है वहीं अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीज और उपचार करने वाले चिकित्सा कर्मियों को भी दिक्कत होती है.


Next Story