छत्तीसगढ़

नर्मदेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर

Nil dhankar
18 Aug 2024 9:12 AM IST
नर्मदेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर
x

बिलासपुर bilaspur news। नर्मदेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। X में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के अट्ठाईसवें दिवस पर आइए दर्शन करते हैं बिलासपुर जिले के बेलपान में स्थित नर्मदेश्वर महादेव के… नर्मदेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। Narmadeshwar Mahadev

बता दें कि न्यायधानी से से लगभग 30 किलोमीटर दूर व तखतपुर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर बेलपान में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यह ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यहां सावनभर कांवरियों की भीड़ रहती है। मंदिर के साथ ही कुंड भी पुजनीय है। सावन में यहां शिवभक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है।

मंदिर का निर्माण बिम्बाजी ने वर्ष 1757 1786 के बीच करवाया था। मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। इससे बड़ी संख्या में भक्त महादेव के दर्शन करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि मंदिर के पास ही छोटी नर्मदा का उद्गम हुआ था और इसके जल से अभिषेक करने से भोलेनाथ की कृपा मिलती है। इस वजह से महादेव का नाम नर्मदेश्वर महादेव पड़ा।


Next Story