छत्तीसगढ़

तेंदुए के शिकार करने का VIDEO सामने आया, गाय को बनाया निशाना

jantaserishta.com
23 Aug 2024 1:27 PM IST
तेंदुए के शिकार करने का VIDEO सामने आया, गाय को बनाया निशाना
x
VIDEO VIRAL.
धमतरी: नगरी सिहावा इलाके में मादा तेंदुए का एक ताजा वीडियो सामने आया है. जिसमें मादा तेंदुआ एक गाय का शिकार करते नजर आ रही है. छत्तीसगढ़ के धमतरी में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग के लगाए ट्रैप कैमरे में माता तेंदुआ कैद हुई है.
हाल ही में मादा तेंदुआ सिहावा इलाके में काफी चर्चा में रही है. एक बार फिर ये मादा तेंदुआ सुर्खियों में है. मादा तेंदुए के शिकार का दुर्लभ वीडियो उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के कैमरे में कैद हुआ. वन विभाग ने तेंदुआ के शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है. इस वीडियो में मादा तेंदुआ एक गाय का शिकार करती नजर आ रही है. उसके साथ शावक भी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story