छत्तीसगढ़

कुलेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर

Nilmani Pal
15 Aug 2024 4:02 AM GMT
कुलेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने किया शेयर
x

रायपुर raipur news। कुलेश्वर महादेव का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया। X पर सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के 25वें दिवस पर आइए गरियाबंद जिले के राजिम में पैरी, महानदी व सोंढूर त्रिवेणी संगम पर स्थित कुलेश्वर महादेव के प्राचीन और दिव्य मंदिर के करते हैं दर्शन। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। CM Vishnudev Sai

राजिम की पहचान आस्था, धर्म और संस्कृति नगरी के तौर पर है। कहा जाता है कि माता सीता ने त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की थी। उन्होंने अपने कुल के आराध्य देव की आराधना की थी, इसलिए इस शिवलिंग का नाम कुलेश्वरनाथ महादेव पड़ा।

नदी में ही विशाल मंदिर का निर्माण किया गया है। 17 फीट ऊंची जगती तल पर मंदिर को आकार दिया गया है। मंदिर परिसर में पीपल का वृक्ष है। यहां दो गर्भ गृह हैं। एक में भगवान कृष्णनाथ महादेव का शिवलिंग है। दूसरे में देवी दुर्गा विराजमान हैं। मंदिर का निर्माण छठवीं शताब्दी में माना गया है।

Next Story