छत्तीसगढ़

बिजली कनेक्शन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते JE का वीडियो वायरल

Shantanu Roy
27 July 2025 11:21 PM IST
बिजली कनेक्शन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते JE का वीडियो वायरल
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले में पदस्थ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के एक जूनियर इंजीनियर (JE) का रिश्वत लेते वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रामानुजगंज ब्लॉक के भेंडरी गांव में बिजली कनेक्शन के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए JE शांतनु वर्धन का वीडियो वायरल होते ही विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। विभाग ने न केवल JE को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया बल्कि उसे बलरामपुर से बीजापुर ट्रांसफर कर दिया है।
"कमीशन फिक्स है, सब जानते हैं..." – वायरल वीडियो में JE
वायरल वीडियो में JE शांतनु वर्धन एक ग्रामीण से 500-500 रुपए के 30 नोट यानी 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो में शांतनु यह कहते सुना जा सकता है कि "यहां सबका बंधा हुआ है, आप सब जान ही रहे हैं।" इसके साथ ही वह वहां मौजूद अपने एक अन्य सहकर्मी की ओर इशारा करते हुए कहता है, "यह मेहनत कर रहा है, इसका भी ध्यान रखना।" वीडियो में JE गड्डी से पैसे गिनते हुए दिख रहा है, जो एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। रिकॉर्डिंग करने वाला ग्रामीण कोई और नहीं बल्कि खुद शिकायतकर्ता विनय यादव है, जो बिजली मीटर कनेक्शन के लिए शांतनु वर्धन के पास आवेदन लेकर पहुंचा था।
शिकायत के बाद हुआ खुलासा, मीटर लगा लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं
विनय यादव ने बताया कि उसने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन JE ने मीटर लगाने के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी। मजबूरी में उसने पैसे दिए और साथ ही पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मीटर तो लगाया गया, लेकिन एक दिन बाद ही उसे हटा लिया गया। जब विनय बिजली विभाग कार्यालय में मीटर की स्थिति चेक कराने पहुंचा तो पता चला कि उसकी कोई एंट्री ही नहीं है। तब जाकर विनय यादव ने रिश्वत के वीडियो की सीडी बनवाकर 16 जुलाई को बलरामपुर कलेक्टर के जनदर्शन में जाकर शिकायत की। शिकायत के बाद मामले ने तेजी पकड़ी और सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही विभागीय अधिकारियों ने जांच शुरू की।
JE निलंबित, बीजापुर ट्रांसफर, विभागीय जांच जारी
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के चीफ इंजीनियर यशवंत शिलेदार ने वीडियो की पुष्टि होने के बाद JE शांतनु वर्धन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही उसे बीजापुर ट्रांसफर कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद 23 जुलाई को JE शांतनु वर्धन को निलंबन की कार्रवाई की गई। फिलहाल विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर तय की जाएगी।
Tagsबलरामपुर रिश्वत कांडबिजली कनेक्शन घोटालाशांतनु वर्धन निलंबनJE रिश्वत वीडियोबिजली विभाग भ्रष्टाचारबलरामपुर जनदर्शन शिकायतBhendri bribery caseelectricity connection scamShantanu Vardhan suspensionbribery video viralcorruption in electricity departmentBalrampur collector complaintछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story