छत्तीसगढ़
रायपुर में लड़कियों की लड़ाई का VIDEO वायरल, छुड़ाने पहुंचे आसपास के लोग
jantaserishta.com
12 Oct 2026 3:39 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर से एक वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। वायरल वीडियो रामनगर गुढ़ियारी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लड़कियां आपस में लड़ती हुई नजर आ रही है और एक-दूसरे का बाल खींचते हुए दिख रही है। इस दौरान आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा है, जिनमें से कुछ लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
राम नगर चौकी पुलिस ने बताया की युवतियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर गणेश विसर्जन या किसी जुलूस का प्रतीत हो रहा है। इस वीडियो को राम नगर गुड़ियारी इलाके का बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस को मारपीट या वीडियो को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





