छत्तीसगढ़

रायपुर के रिम्स अस्पताल में आग का VIDEO, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Jun 2023 11:30 AM IST
रायपुर के रिम्स अस्पताल में आग का VIDEO, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिम्स अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग लगने से परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया. आगजनी की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी थी. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
नजानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी. घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. अस्पताल के जिस कमरे में आगजनी की घटना हुई वो रिकार्ड रूम था. आग से रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक और कई सामान भी जल गए. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले में मंदिर हसौद पुलिस जांच में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story