छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ पुलिस में नशे में दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, दोनों आरक्षक लाइन अटैच

Shantanu Roy
15 Nov 2025 12:25 AM IST
डोंगरगढ़ पुलिस में नशे में दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, दोनों आरक्षक लाइन अटैच
x
छग
Dongargarh. डोंगरगढ़। कानून व्यवस्था सुधारने के तमाम प्रयासों के बावजूद डोंगरगढ़ पुलिस की लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात गस्त के दौरान पुलिस वाहन में सवार दोनों पुलिसकर्मी नशे की हालत में युवकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। वीडियो सामने आते ही जिले की नई कप्तान एसपी अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों
पुलिसकर्मियों
को लाइन अटैच कर दिया। इस कदम ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कप्तान की सख्ती के बावजूद निचले स्तर पर पुलिसिंग में ढील और लापरवाही जारी है। डोंगरगढ़ जिले में पिछले कई महीनों से सुस्त पुलिसिंग के कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। शराब, सट्टा, अवैध कारोबार, चाकूबाजी, गैंगवार, चोरी और लूट जैसी घटनाएं आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। जिले में नए SP अंकिता शर्मा ने अपने पदभार संभालते ही अपराधियों में खौफ पैदा किया है। जिससे खुले में होने वाले अपराधों में कमी आई है।


लेकिन वायरल वीडियो ने दिखाया कि पुलिस महकमे में कुछ लोग अपनी हरकतों से कानून व्यवस्था और पुलिस की छवि को धूमिल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने नागरिकों में नाराजगी भी बढ़ा दी है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब पुलिसकर्मी खुद नशे में हों और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करें, तो कानून व्यवस्था कैसे ठीक रहेगी। इसके साथ ही यह वीडियो डोंगरगढ़ पुलिस के भीतर सुधार और निगरानी के महत्व को भी उजागर करता है। एसपी अंकिता शर्मा ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर
अनुशासनहीनता
बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विभाग के भीतर ऐसी हरकतों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निचले स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करना और पुलिसकर्मियों को जवाबदेह बनाना प्राथमिकता होगी। अब सवाल यह उठता है कि वायरल वीडियो के बाद विभाग में और कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होंगे और क्या इससे डोंगरगढ़ पुलिस में लंबे समय से चली आ रही ढीली पुलिसिंग में सुधार आएगा। प्रशासन और पुलिस महकमे की नजरें अब इस मामले पर हैं, ताकि जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि सोशल मीडिया आज पुलिस की कार्रवाई और अनुशासन पर निगरानी रखने का एक प्रभावी माध्यम बन गया है। डोंगरगढ़ पुलिस की छवि सुधारने और अपराध नियंत्रण के लिए जल्द ही सख्त कदम उठाना अनिवार्य हो गया है।
Tagsडोंगरगढ़पुलिस लापरवाहीवायरल वीडियोनशे में पुलिसकर्मीआरक्षक राणा प्रसन्न गजभिएआरक्षक गौरव सेंडेयुवकों के साथ दुर्व्यवहारएसपी अंकिता शर्मालाइन अटैचकानून व्यवस्थाशराब और सट्टाअवैध कारोबारगैंगवारचोरी और लूटपुलिसिंग में सुस्तीपुलिस महकमाकार्रवाईडोंगरगढ़ अपराधवायरल सोशल मीडियाDongargarhpolice negligenceviral videodrunk policemanconstable Rana Prasanna Gajbhiyeconstable Gaurav Sendemisbehavior with youthSP Ankita Sharmaline attachlaw and orderliquor and bettingillegal businessgang wartheft and robberysluggishness in policingpolice departmentactionDongargarh crimeviral social mediaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story