छत्तीसगढ़

अपराधी का वीडियो वायरल, अपराध करना पाप है पुलिस हमारे बाप है

Nil dhankar
5 Oct 2023 2:30 PM IST
अपराधी का वीडियो वायरल, अपराध करना पाप है पुलिस हमारे बाप है
x
छग

भिलाई। चाकूबाजी सहित कई अपराधों के आरोपी का भिलाई कोतवाली पुलिस ने उसी के मोहल्ले में जुलूस निकाला। कई अपराधों में संलिप्त आरोपी शंकर रास्ते भर चिल्लाता रहा अपराध करना पाप है पुलिस हमारे बाप है। 3 दिन पहले ही आरोपी ने एक युवक को चाकू मारा था।

बता दें कि आरोपी शंकर आदतन अपराधी है। वहीं आरोपी पर पोक्सो सहित कई अन्य मामले भी दर्ज है। थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि इस आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। ऐसे में मोहल्ले में उसकी दहशत को कम करने के लिए उसकी परेड कराई गई ताकि लोगों को भी संमझ आए कि बुरे काम का नतीजा बुरा ही होता है।


Next Story