छत्तीसगढ़

CG बस हादसे का VIDEO, 20 से ज्यादा यात्री घायल

jantaserishta.com
19 Feb 2025 11:17 AM IST
CG बस हादसे का VIDEO, 20 से ज्यादा यात्री घायल
x
देखें वीडियो.
पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से प्रयागराज जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से 22 यात्री महाकुंभ प्रयागराज जाने के लिए निकले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर वेंकटनगर के खैरझीटी गांव के पास बस पहले से खराब खड़ी ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई और बाकी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई और बचाव कार्य किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वेंकटनगर भिजवाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला अस्पताल रिफर किया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
घटनास्थल पर गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस की पूरी टीम एडिशनल एसपी ओम चंदेल एसडीओपी श्याम सिदार ट्रैफिक टीआई मौजूद हैं। वे सभी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। पहले से खड़ी खराब ट्रेलर को वहां से हटाने की प्रक्रिया जारी है।
बताया जा रहा है कि, यह हादसा बस चालक की लापरवाही के चलते हुआ है। घायलों ने बताया की चालक रफ्तार से बस चला रहा था। मना करने पर भी ओवरटेक कर रहा था। लिहाजा यह हादसा हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story