छत्तीसगढ़

खाट के सहारे शव ले जाते वीडियो वायरल

Nil dhankar
16 July 2022 10:18 AM IST
खाट के सहारे शव ले जाते वीडियो वायरल
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। अज्ञानता और आर्थिक तंगी ने एक परिवार को बुजुर्ग महिला के शव को खाट के सहारे पैदल गांव तक ले जाने मजबूर कर दिया। खाट में शव ढोकर जब 25 किमी के रास्ते में करीब 10 किमी पैदल चले तो पुलिस ने मदद की। फिर वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव भिजवाया गया।

दरअसल, यह मामला जिले के कुआकोंडा ब्लॉक का है। टिकनपाल गांव की रहने वाली महिला जोगी पोडियाम की किसी बीमारी की वजह से रेंगानार में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने रेंगानार से शव को ले जाने के लिए खाट का सहारा लिया। खाट को उल्टा कर उसमें रस्सी बांधी, फिर कंधे से उठाकर टिकनपाल गांव के लिए निकल पड़े। परिवार के सदस्यों ने बताया कि, उनके पास वाहन के पैसे नहीं थे। यह भी नहीं मालूम था कि अस्पताल से शव वाहन का बंदोबस्त हो जाएगा।


Next Story